औरंगाबाद में जमीनी वि’वाद में मा’रपीट:एक व्यक्ति की मौ’त, दो की हा’लत चिं’ताजनक

रफीगंज प्रखंड में शुक्रवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना कासमा थाना क्षेत्र के बघौरा पंचायत अंतर्गत बक्सी बिगहा गांव की है।

औरंगाबाद में जमीनी विवाद में मारपीट: एक व्यक्ति की मौत, दो की हालत चिंताजनक;  दो गिरफ्तार – Bharat News India

मृतक की पहचान 50 वर्षीय लाला यादव के रूप में की गई। वहीं, घायलों में प्रयाग यादव के 45 वर्षीय पत्नी कबूतरी देवी और 28 वर्षीय पुत्र पप्पू यादव शामिल हैं। घटना के बाद सभी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में भर्ती कराया गया।

इधर, मारपीट में गंभीर रूप से घायल पप्पू यादव ने बताया कि गांव के ही आनंद यादव के साथ जमीनी विवाद का मामला चल रहा था। इसमें जमीन की नापी पहले हो चुकी थी। लेकिन वह मेरे जमीन की तरफ खिड़की खोल रहा था। इसी को लेकर बात विचार करने गए लेकिन वह लोग गाली गलौज करने लगा। इसी बीच पूरा परिवार मिलकर घर से ईंट पत्थर फेंकना और लाठी डंडा चलाना शुरू कर दिया।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading