गुजरात भागा प्रेमी जोड़ा, वापस बुला थाना में कराई शादी:थाना में पुलिस ने कराई शादी, 8 माह पहले हुए थे फ’रार

नालंदा में शुक्रवार की शाम बिना बैंड बाजे के थाना परिसर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। इस विवाह को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दरअसल, प्रेमी जोड़ा इस साल जनवरी में नालंदा से गुजरात भाग गया था। लड़की की मां ने अपहरण का केस किया तो युवती ने गुजरात के थाने में पहुंची। फिर नालंदा पुलिस गुजरात से प्रेमी जोड़े को लेकर वापस लौटी और दोनों के परिजनों की सहमति से उनकी शादी कर दी।

थाना परिसर में ही प्रेमी जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया।

लहेरी थाना क्षेत्र के लहेरी मोहल्ला की रहने वाली रेखा कुमारी पिछले एक साल से छपरा के जानकी नगर निवासी विश्वास कुमार के संपर्क में थी। विश्वास कुमार बिहार शरीफ में ही रहकर पिछले साल इंटर का एग्जाम दिया था। वह जहां किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। वहीं पास में ही लड़की का घर था। दोनों के बीच इसी दौरान बातचीत शुरू हुई और बातचीत प्यार में बदल गई।

विश्वास परीक्षा देने के बाद अपने घर लौट गया। इसके बाद दोनों के बीच घंटों मोबाइल पर बात होने लगी। अचानक प्रेमी जोड़े ने घर से भागने की प्लानिंग बना ली। इसके बाद बीते 2 जनवरी को रेखा छपरा पहुंची। जहां से वह अपने प्रेमी विश्वास कुमार के साथ ट्रेन पकड़कर गुजरात चली गई।

इधर, लड़की की मां ने अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। रेखा को जब इसकी सूचना मिली तो वो गुजरात के थाने में पहुंची और खुद को बालिग बताते हुए सारी घटना बताई। गुजरात पुलिस ने नालंदा पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद लहेरी थाना की पुलिस गुजरात गई। वहां से प्रेमी जोड़े को वापस नालंदा लेकर आई। यहां शुक्रवार रात थाना परिसर में गणेश जी की प्रतिमा के आगे दोनों का विवाह संपन्न कराया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading