अरवल में बस चालक को अधमरा कर फें’का:इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौ’त

अरवल में दोस्त ही दोस्त के दुश्मन बन गए और पीट-पीटकर अधमरा कर उसे फेंक दिया। दोस्तों ने शुक्रवार की देर रात घर से बुलाकर घटना को अंजाम दिया। इधर, जख्मी युवक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

डॉक्टर ने मृत किया घोषित तो परिजन बिना पोस्टमॉर्टम के ही शव लेकर पहुंचे  गांव, कराया झाड़-फूंक | If the doctor declared dead, then the family  members reached the village with the

मृतक की पहचान बंसी थाना क्षेत्र के भगवती पुर गांव निवासी 50 वर्षीय धर्मेंद्र शर्मा के रूप में की गई है। मृतक कुर्था से जहानाबाद जाने वाली बस का ड्राइवर था। रोजाना की तरह गाड़ी चला कर कुर्था पहुंचा और अपने घर भगवतीपुर लौट गया। परिजनों ने बताया कि घर पहुंचने के बाद उसके दोस्त शिव वचन महतो रोजाना की तरह घर आया और थोड़ी देर रुकने के बाद दोनों घर से निकल पड़े।

इसके बाद देर रात तक मृतक अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उसका फोन नंबर बंद था। पहले भी मृतक अपने दोस्त के साथ खाने-पीने के लिए जाया करता था। इसीलिए परिवार वालों ने समझा कि अपने दोस्त के घर रुक गया होगा।

परिजनों को आरोप है कि शुक्रवार की देर रात्रि मृतक के दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी घटना की योजना बनाई। मारपीट के दौरान धर्मेंद्र बेहोश हो गया। इसके बाद उसे फेंकने के लिए ले जाया जा रहा था तभी ग्रामीणों ने देख लिया। पुलिस को सूचना दी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मेंद्र को करपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां धर्मेंद्र ने पुलिस को बयान दर्ज कराया और 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया। इसमें पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading