बांका में टैंकर में तेल की जगह श’राब त’स्करी:वाहन जांच अभियान के दौरान जब्त की गई 155 पेटी श’राब

बांका में शराब तस्करों पर लगाम लगाना चाहिए उत्पाद विभाग की टीम और पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसके बाद भी शराब की तस्करी जारी है। हर रोज शराब तस्कर और शराबी पकड़े जा रहे हैं। बांका में तेल के टैंकर से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है। साथ ही एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बांका में टैंकर में तेल की जगह शराब तस्करी: वाहन जांच अभियान के दौरान जब्त  की गई 155 पेटी शराब, तस्कर भी गिरफ्ताार – Bharat News India

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत उत्पाद टीम जिसका नेतृत्व बिजय कुमार पंडित और दिलीप कुमार दोनो सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध के द्वारा वाहन जांच के क्रम मे भलजोर चेकपोस्ट पर एक टैंकर से शराब जब्त की गई है।

टैंकर के दो चैंबर से 155 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही चालक अंशु कुमार पिता- मुन्ना सिंह, भिट्ठा टोला, वार्ड नं. 16, नीमाचांदपुरा , थाना- नीमाचांदपुरा, जिला- बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शराब तस्करों पर कार्रवाई के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा झारखंड से सटे सीमावर्ती इलाकों में हर दिन वाहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.