बच्चा चो’री के आ’रोप में महिला की पि’टाई:बेगूसराय में महिला के क’पड़े तक उ’तारने का किया प्रयास

बेगूसराय में शनिवार को भीड़ का उग्र रूप दिखा। एक महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगा लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिला के हाथ को बांध दिया और फिर उसे पीटा गया। भीड़ में से कुछ ने महिला के कपड़े भी उतारने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस को घटना की सूचना मिल गई और समय रहते महिला को बचा लिया गया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के बाजितपुर की है।

मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। लोगों के अनुसार, महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। दरअसल, बाजीतपुर मोहल्ले का ही एक बच्चा कहीं जा रहा था। महिला ने उसे इशारा कर अपने पास बुलाया। इसी दौरान कुछ लोगों की महिला पर नजर पड़ गई और उन्होंने उसे बच्चा चोर समझ शोर मचा दिया।

फौरन ही मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने महिला के हाथ को रस्सी से बांध दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को भीड़ के चंगुल से बचाया।

इधर, लाखो थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्चा चोरी के आरोप में महिला की पिटाई की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके वारदात पर पहुंचकर भीड़ से महिला को छुड़ा कर थाना पर लाया गया है। फिलहाल अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.