श’ख्स ने दिया घर पर श’राब पहुंचाने का विज्ञापन, 200 लोगों को ठ’गा; गि’रफ्तार

नई दिल्ली:गुरुग्राम की लोकप्रिय शराब की दुकानों के नाम से ऑनलाइन विज्ञापन देने और घर तक शराब पहुंचाने के नाम पर 200 से ज्यादा लोगों को ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 23-वर्षीय आरोपी अजहरुद्दीन खान राजस्थान के भरतपुर का निवासी है और वह अपने गृहनगर से यह काम कर रहा था. वह अपने फर्जी धंधे को चलाने के लिए गूगल ऐड का सहारा लेता था.

दिल्ली में क्या हर मोहल्ले में खुल जाएगी शराब की दुकान? - BBC News हिंदी

पुलिस ने कहा कि दिल्ली के एक निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि यूट्यूब चैनल देखते हुए उसे एक विज्ञापन नजर आया, जिसमें घर पर शराब पहुंचाने की सुविधा देने के लिए फोन नंबर दिया हुआ था. उस फोन नंबर पर संपर्क करने के बाद एक क्यूआर कोड, बारकोड और एक खाता संख्या दी गई और ओटीपी बताने को कहा गया. ओटीपी बताते ही शिकायतकर्ता के खाते से 78,374 रुपये निकल गए. पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन की और आरोपी को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.