मोतिहारी : जिले के तुरकौलिया प्रखंड के सरैया चौक स्थित आशा मार्केट के प्रांगण में राष्ट्रीय जन-जन पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन हुआ।
इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मणिकांत पांडेय व कार्यक्रम का संचालन युवा नेता अवनिश कुमार ने की। इस दौरान कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश मिश्रा व हिमांशु सिंह ने कार्यक्रम की देखरेख की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयुक्त सचिव प्रकाशचंद्र मनु व विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव डॉ.नितेश कुमार मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मणिकांत पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी की नीति और नीयत को जन-जन तक पहुंचाना है। खासकर युवा वर्ग से काफी उम्मीद है।
हर बूथ अपना पांच यूथ का नारा साझा करते है। मुख्य अतिथि प्रकाशचंद्र मनु ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक दल प्रदेश को विभाजन और जाति की राजनीति को बढ़ाने में लगे हुए है। यह काफी चिंता का विषय है।
अब समय आ गया है कि इस प्रवृत्ति को उलट दिया जाए। डॉ.नितेश ने कहा कि प्रदेश की सरकार राज्य के युवाओं को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने में नाकाम रही है।
जिलाध्यक्ष मणिकांत पांडेय ने कहा कि पार्टी के एजेंडा में औद्यौगिक विकास लाने का प्रयास शामिल है।जाति के बजाए आर्थिक तौर पर नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के लिए भी पार्टी लड़ेगा। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंडों से आए हुए प्रखंड पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अनीश कुमार, पुष्पराज पांडेय, विशाल सिंह, मुकेश मिश्रा, कुणाल, प्रमोद सिंह, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष सोनू दूबे, कार्यकारी प्रधान महासचिव अशोक पांडेय, राकेश कुमार, शुभम कुमार, अंकित ठाकुर कल्याणपुर सहित गणमान्य लोगों ने सभा को संबोधित किया।
