बीच सड़क पर महिलाओं के बीच चले ला’ठी-डं’डे, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के जालौन में मामूली बात पर महिलाओं के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान घर के बाकी सदस्य भी लाठी डंडे लेकर आ गए। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दिया।

बीच सड़क पर महिलाओं के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

ये घटना जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के परिषद चौराहे की है। जहां झुग्गी झोपड़ी बनाकर कुछ लोग रहते हैं। रविवार की रात जाहर सिंह की छोटी बेटी धरती बाहर खेल रही थई। इस बीच पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय रोशनी भी घर के बाहर आ गई। धरती और रोशनी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी।

धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों घरों की महिलाएं एक-दूसरे से मारपीट करने लगी। महिलाओं के दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे चले। वहीं एक युवक ने एक महिला पर लाठी से वार कर दिया। बीच बचाव करने आए लोगों पर भी महिलाओं ने हमला कर दिया।

देखते ही देखते बीच बाजार में भीड़ जमा हो गई। किसी ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं लाठी से हमला करने वाले एक शख्स को हिरासत में ले लिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.