पटना एयरपोर्ट पर प’कड़ा गया दिल्ली आप विधायक का PA : चेकिंग के दौ’रान बैग में मिली गो’ली, नौकरी के लिए मंत्री से आए थे मिलने

पटना एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान एक शख्स के बैग से गो’ली मिली। जिसके बाद एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी में तैनात CISF की टीम अ’लर्ट हो गई। टीम ने उस शख्स के लगेज को पूरी तरह से खंगाल दिया। इसके बाद उस एयरपोर्ट पर डिटेन किया।

पटना एयरपोर्ट की फ़ाइल फोटो। - Dainik Bhaskarफिर ए’यरपोर्ट थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए शख्स का नाम नुमान है। जो दिल्ली में ओखला के जामिया नगर के रहने वाले हैं। साथ ही दिल्ली में ही आम आदमी पार्टी के विधायक अमानुल्लाह खान के PA है।

दरअसल, यह पूरा मामला रविवार की रात का है। नुमान पटना में मंत्री जमां खान से मिलने आए थे। वो अपनी नौकरी की बात इनसे कर रहे थे।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मंत्री से मिलने में बाद नुमान पटना एयरपोर्ट पहुंचे। स्पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्ली जाने का टिकट था। एयरपोर्ट में इंट्री करने के बाद लगेज स्कैनर से जब बैग की चेकिंग हुई तो उसमें गोली मिली।

सोमवार को एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने बताया कि नुमान को पूरी रात थाना में डिटेन किया गया। उनसे पूछताछ हुई। जांच के क्रम में हथियार का लाइसेंस दिखाया गया। यह बात सामने आई कि एक गोली गलती से बैग में आ गई। इस कारण किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। किसी प्रकार का FIR दर्ज नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।

कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में रहने वाली एक महिला के बैग से भी गोली मिली थी। जिन्हें भी डिटेन कर जांच किया गया था। बाद में छोड़ दिया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading