मायके वालों ने लगाया ह’त्या का आरोप : नेवी जवान की पत्नी की सं’दिग्ध स्थिति में मौ’त, कमरे में फं’दे से ल’टका मिला श’व

मुजफ्फरपुर। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पड़ाव पोखरलेन स्थित शंकरपुरी माेहल्ले में एक शिक्षिका की संदिग्ध स्थिति में मौ’त हो गई। उसका श’व सोमवार की सुबह कमरे के भीतर पंखे से ल’टकता मिला।

शिक्षिका की मौत के बाद मौके पर पहुंचे नगर डीएसपी व अन्य। - Dainik Bhaskar

उसकी पहचान अघोरिया बाजार निवासी नेवी जवान दिवाकर मिश्रा की 26 वर्षीय पत्नी वंदना उर्फ गिन्नी के रूप में हुई। वह वर्तमान में पति के साथ उक्त मकान में रह रही थी। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने बताया, एफएसएल की टीम बारीकी से जांच कर रही है। पति व ससुर को हि’रासत में लिया गया है। श’व को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपाेर्ट आने के बाद मामला मौ’त का कारण स्प’ष्ट होगा।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर थानेदार दिगंबर कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगे। इस बीच मायके वालों ने शव को उठाने से मना कर दिया।

उनका कहना था कि वरीय अधिकारियों के आने के बाद शव उठेगा। इसके बाद नगर डीएसपी रामनरेश पासवान को जानकारी दी गई। वहीं, नगर डीएसपी मौके पर पहुंचे और मायके वालों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, नहीं माने।

फिर, करीब दो घंटे बाद कागजी प्रक्रिया होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इससे पहले घटना की सूचना पर भगवानपुर बजरंगपुरम माेहल्ले से पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा कि पति व ससुर की पिटाई भी की। इस बीच पुलिस ने आक्रोशितों के बीच से निकालकर हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें थाने पर भेजा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading