पटना। छठे चरण में हाईस्कूलों में 32714 शिक्षक बहाली के लिए गए बार फिर काउंसिलिंग का शिड्यूल इसी सप्ताह जारी होगा। काउंसिलिंग उन नियोजन इकाइयों में कराई जाएगी, जहां एक बार भी काउंसिलिंग नहीं सकी है। पटना और सारण जिला सहित आधा दर्जन से अधिक जिलों के नियोजन इकाइयों में काउंसिलिंग होना है।
नगर निकाय नियोजन इकाइयों में चुनाव आचार संहिता के कारण चुनाव आयोग से अनुमति लेकर काउंसिलिंग कराना होगा। जबकि जिला परिषद नियोजन इकाइयों में काउंसिलिंग कराई जा सकती है। हालांकि माना जा रहा है कि नवंबर तक छठे चरण की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद सातवें चरण की कार्रवाई शुरू होगी।
उच्च और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में अब तक दो बार हुए काउंसिलिंग में 90 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त रह गए हैँ। हाईस्कूलों में 32714 शिक्षक पदों में मात्र 2716 योग्य अभ्यर्थी ही मिले हैं।
यानी 29998 पद रिक्त रह गए हैं। हाईस्कूलों में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत और हिंदी सहित भाषा विषयों के शिक्षकों के ज्यादा पर रिक्त रह गए।
2019 से लगभग 3 साल में छठे चरण की प्रक्रिया चल रही है। 30 जून को 1850 और 26 अगस्त को मात्र 866 योग्य अभ्यर्थी ही मिले। उच्च माध्यमिक में 13325 शिक्षकों की रिक्ति के विरूद्ध 2048 और उच्चतर माध्यमिक में 19389 शिक्षकों की रिक्ति के विरूद्ध 668 ही मिल सके हैं।

