बेगूसराय गो’लीकांड: BJP आ’क्रोश में, स’स्पेंड किये गए ग’श्ती में शा’मिल सात पुलिसवाले

बेगूसराय. बड़ी खबर बिहार से है जहां बेगूसराय में 10 लोगों को गोली मारे जाने के मामले में पुलिसिया महकमे ने बड़ी कार्रवाई की है. बेगूसराय में हुई इस घटना के बाद वहां के एसपी योगेंद्र कुमार ने सख्त कदम उठाते हुए सात पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

बिहार के बेगूसराय में 2 अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और 10 लोगों को गोली मार दी.

जिन अधिकारियों और पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है वो सभी घटना के दौरान गश्ती दल में मौजूद थे. मालूम हो कि बेगूसराय में हुई इस घटना के बाद बिहार की सियासत लगातार गर्माई हुई है और बीजेपी के नेता राज्य सरकार पर कोई संगीन आरोप लगा रहे हैं. BJP ने इस घटना के विरोध में बुधवार को बेगूसराय बंद बुलाया है.

बेगूसराय में इस घटना को अंजाम देने वाले साइको किलर्स का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. गोली लगने से जख्मी लोगों से मिलने के लिए बीजेपी के नेता लगातार बेगूसराय पहुंच रहे हैं. बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार खुद मामले की निगरानी में हैं. बेगूसराय सहित आसपास के जिलों की पुलिस भी शूटर्स को ट्रेस करने में लगी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading