बाइक से घर जा रहे थे दंपति, अचानक गि’री आकाशीय बिजली, पत्नी की मौके पर मौ’त, पति घा’यल

नवादा. नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के परनाडाबार थाना क्षेत्र के मुहगाय गांव के पास बाइक से घर जा रहे दंपति पर आकाशीय बिजली गिर गई. हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित दंपति की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के भेलवाटांड निवासी मिथलेश रविदास और उनकी पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई. घटना के बाद मृतिका के गांव में मातम छा गया.

Nawada News: नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के परनाडाबार थाना क्षेत्र में बाइक से घर लौट रहे दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली...

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित दंपति फतेहपुर थाना क्षेत्र के पीढ़ियां गांव में श्राद्ध के निमंत्रण से वापस लौट रहे थे. लौटते समय रास्ते में जोरदार बारिश होने लगी. इसी बीच मुहगाय गांव के समीप महादेव मोड़ के पास अचानक चलती बाइक पर आकाशीय बिजली गिरने से घटनास्थल पर ही पत्नी अनिता देवी कि मौत हो गई. पति मिथलेश रविदास झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया.

बिजली गिरने के बाद बाइक सड़क किनारे पानी से भरे पानी में जा गिरी. घायल मिथलेश रविदास की मदद के लिए स्थानीय ग्रामीण पहुंचे. उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरदला में उसे भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये नवादा भेज दिया. मिथलेश की पत्नी का शव परनाडाबर पुलिस ने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई.

परिजन भी अस्पताल पहुंचे. घायल मिथलेश के भतीते सूरज ने बताया कि सभी श्राद्ध कर्म से अपने घर सिरदला लौट रहे थे, उसी दौरान यह घटना हुई. परनाडाबर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.