बिहार के कई जिलों में तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है। पटना, मुजफ्फरपुर, आरा, बेगूसराय, गोपालगंज, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, बेतिया समेत अन्य शहरों में बुधवार को पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया। हालांकि, भागलपुर, गया और पूर्णिया में तेल की कीमतों में हल्की गिरावट आई है। राजधानी पटना में बुधवार को पेट्रोल के दाम में 56 पैसे और डीजल में 52 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। मुजफ्फरपुर में पेट्रोल और डीजल में 7 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया।

इसके अलावा अरवल, औरंगाबाद, बेगूसराय, आरा, बक्सर, मोतिहारी, गोपालगंज, जहानाबाद, भभुआ, लखीसराय, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, छपरा, सीतामढ़ी, हाजीपुर और बेतिया में भी पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ गए। हालांकि, भागलपुर में पेट्रोल के रेट में 20 पैसे और डीजल में 19 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई। गया में पेट्रोल 54 पैसे और डीजल 51 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ता हो गया।

इसी तरह पूर्णिया में पेट्रोल के कीमत में 54 पैसे और डीजल में 50 पैसे प्रति लीटर की कमी देखी गई। इसके अलावा अररिया, बांका, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधुबनी, मुंगेर, बिहारशरीफ, नवादा और सुपौल में भी तेल के रेट गिरे। वहीं दूसरी ओर शिवहर और जमुई में बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। यहां तेल के दाम स्थिर हैं।

बिहार के अलग-अलग शहरों में 13 सितम्बर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.17 95.82
अरवल 107.94 94.69
औरंगाबाद 108.75 95.45
बांका 108.46 95.15
बेगूसराय 107.18 93.96
भागलपुर 107.82 94.56
भोजपुर 108.28 95.00
बक्सर 108.79 95.48
दरभंगा 107.82 94.56
पू. चंपारण 108.69 95.39
गया 108.31 95.04
गोपालगंज 108.96 94.64
जहानाबाद 107.80 94.56
जमुई 108.96 95.64
कैमूर 109.16 95.83
कटिहार 108.70 95.38
खगड़िया 107.28 94.05
किशनगंज 109.60 96.23
लखीसराय 108.88 95.57
मधेपुरा 108.35 95.05
मधुबनी 108.57 95.26
मुंगेर 109.00 94.66
मुजफ्फरपुर 108.05 94.77
नालंदा 107.85 94.61
नवादा 108.14 94.88
पटना 107.80 94.56
पूर्णिया 108.57 95.26
रोहतास 108.32 95.04
सहरसा 107.79 94.53
समस्तीपुर 107.45 94.21
सारण 108.02 94.77
सीवान 108.37 95.09
शेखपुरा 108.42 95.14
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.56 94.25
सुपौल 108.25 94.96
वैशाली 108.03 94.75
प. चंपारण 109.61 96.25
