बिहार में आसमानी बिजली गि’रने से 3 महिलाओं समेत 4 की मौ’त, मृ’तकों में 2 बुजुर्ग भाई-बहन

बांका. आकाशीय बिजली बांका में आज कहर बन कर चार लोगों पर टूटी है. जिसमें चार लोगों की असामयिक निधन हो गया है. मृतकों में तीन महिलाएं सहित एक बुजुर्ग हैं. तीन की मौत बारिश के दौरान बहियार में पशु चराने के दौरान हुई है तो चौथी मौत महिला की बहियार में घास काटने के दौरान. पहली घटना कटोरिया प्रखंड के जयपुर थाना के बथनावरण  की है. जहां बुजुर्ग भाई, बहन के साथ ही एक तेरह वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत की घटना सामने आई है.

बिहार में आसमानी बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय मधुसूदन यादव, 70 वर्षीय बसंती देवी और 13 वर्षीय सोनी कुमारी हल्की बारिश के दौरान बहियार के दौरान पशु चराने के दौरान तीनों एक ही जगह बैठे हुए थे. इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से तीनों  बहियार में ही अचेत होकर गिर गए और अंततः तीनो की मौत हो गई. घटना के बाद से मृतकों के परिजनों के घर में कोहराम मचा हुआ है.

मौत की घटना के बाद स्थानीय पदाधिकारी मामले के जांच करते हुए सरकारी प्रावधान के तहत आपदा के तहत मिलने वाली अनुदान देने की बात कही. वहीं दूसरी घटना बांका जिले के बंधुआ कुरावा के इटहरी गांव की है. जहां मलिया देवी नामक महिला की मौत खेत में घास काटने के दौरान हो गयई. महिला की पहचान इटहरी के ही शयाम मांझी के पत्नी के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि बारिश खत्म होने के काफी देर बाद भी मलिया देवी घर नहीं लौटी तब परिजन उसकी खोज में निकले. तब उसका शव बहियार में पड़ा मिला. मृतका मलिया देवी का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है, जो घटना की जानकारी मिलते ही घर के लिये निकल पड़ा है. बौन्सी के अंचलाधिकारी मामले की जांच करते हुए सरकारी प्रावधान के तहत आपदा के तहत सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading