Bihar weather: मौसम विभाग का पटना सहित 8 जिलों भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना : मौसम विभाग ने राजधानी पटना सहित आठ जिलों में गरज तड़क के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले तीन घंटे के लिए पटना, वैशाली, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण व आसपास के जिलों में  वज्रपात के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इस बारिश से किसानों में खुशी है और रोपनी के बाद धान की फसल को फायदा होगा।

Weather Update: अगले 24 घंटों में कहां-कहां होगी बारिश? जानें कैसा रहेगा आज  का मौसम - weather forecast update today rain alert monsoon delhi  temperature news – News18 हिंदी

वहीं गुरुवार की सुबह से ही राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिलों में बूंदाबांदी हो रही थी लेकिन फिर दोपहर में मौसम में सुधार आया। गुरुवार की शाम चार बजे पटना में  अचानक काले काले बादलों का बसेरा हुआ और  राजधानी में झमाझम बारिश हुई। गौरतलब है कि राज्य के अधिकतर जिले सूखे के संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में पिछले पांच दिनों से सूबे में हो रही झमाझम बारिश से बारिश की कमी थोड़ी पूरी हुई है। अभी भी राज्य में 34 प्रतिशत कमी बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों में  सबसे अधिक 96 मिमी बारिश पूर्णिया में हुई है। इसके अलावा कटिहार, दरभंगा, पूर्वी चंपारण सहित अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है। बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिली है। बिहार के अधिकतर शहरों का तापमान नीचे आया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading