मुरारपुर में इस बार चॉकलेटी रंग की मां देवी प्रतिमा से लेकर पंडाल तक

गया: इस बार शहरवासियों को मुरारपुर देवी स्थान के पास मां देवी की प्रतिमा और आकर्षक सजावट देखने को मिल रही है। यहां चार साल बाद श्री दुर्गापूजा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिले के प्रसिद्ध मुरारपुर में इस बार शहरवासी मां देवी की चॉकलेटी रंग वाली प्रतिमा का दर्शन-पूजन करेंगे। मां दुर्गा के साथ ही श्री गणेश, माता लक्ष्मी, श्री कार्तिकेय और माता सरस्वती और राक्षस महिषासुर आदि की मूर्ति भी चॉकलेटी रंग में ही होगी।

मुरारपुर में इस बार चॉकलेटी रंग की मां देवी प्रतिमा से लेकर पंडाल तक

28 फुट के एक फ्रेम में ही सारी प्रतिमाएं होंगी। पंडाल का कलर भी चॉकलेटी ही होगा। चॉकलेटी रंग की प्रतिमाएं सफेश रोशनी में श्रद्धालुओं को आकर्षिक करेंगी। इस बार राजस्थान के एक महल की आकृति वाले भव्य पंडाल का निर्माण होगा। मां देवी के साथ अन्य प्रतिमाओं का निर्माण चल रहा है। गया के ही मूर्तिकार राजकुमार पंडित निर्माण में जुटे हैं।

आकर्षक प्रतिमा और पंडाल के साथ ही जबर्दस्त होगी लाइटिंग

गोल्डन क्लब के आनंद कुमार यादव ने बताया कि चॉकलेटी थीम पर पूजनोत्सव की तैयारी चल रही है। भव्य मां की प्रतिमा और आकर्षक पंडाल के साथ लाइटिंग की भी जबर्दस्त व्यवस्था होगी। पंडाल की ऊंचाई करीब 40 फुट ऊंची होगी। स्थानीय जॉनी पंडाल डेकोरेटर पंडाल के निर्माण में लगे हैं। अनिल लाइट मुरारपुर को दुल्हन की तरह सजाएंगे। बीएन झा रोड (वकील साहब के पास तक) और ए एन रोड में ट्रांसपोर्ट तक रंगीन बल्बों और बड़ी-बड़ी लाइट से सजावट होगी। देवी स्थान मंदिर को भी रंग-बिरंगी लाइट से सजाया जाएगा।

26 को कलश स्थापना के साथ शुरू होगी पूजा

क्लब के आनंद कुमार यादव ने बताया कि यहां 1967 से प्रतिमा स्थापित कर मां की पूजा-अर्चना की जा रही है। 2018 से 2021 तक प्रतिमा नहीं बिठागी गई। चार साल बाद आयोजित हो रहे पूजनोत्सव को लेकर गोल्डन क्लब के सदस्य के अलावा मुरारपुर के लोगों में विशेष उत्साह है। बताया कि 26 सितंबर को राजकुमार पंडित के आचार्यत्व में कलश स्थापना के मां देवी का पूजा-पाठ शुरू हो जाएगा। पूजनोत्सव को लेकर प्रशासन का जो नियम-कानून होगा उसका पालन किया जाएगा। दुर्गापूजा की तैयारी में क्लब के हृदय श्रीवास्तव, नंदलाल गुप्ता आदि सदस्य लगे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading