Bihar Municipal Election: नगर निकाय चुनाव में दिलचस्प मुकाबला, एक दूसरे के खिलाफ उतरे पति-पत्नी

पटना : पुनपुन नगर पंचायत को लेकर अनुमंडल कार्यालय में पूरे दिन गहमागहमी रही। अनुमंडल कार्यालय स्थित भूमि सुधार उप सुधार उपसमाहर्ता के कार्यालय कक्ष में पुनपुन नगर पंचायत का नामाकंन हो रहा है। पुनपुन नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पद के लिये पति- पत्नी आमने सामने हैं। शुक्रवार को दोनों ने अपने अपने समर्थक व प्रस्तावक के साथ भूमि सुधार उपसमाहर्ता के कार्यालय में नामांकन के लिए पहुंचे।

Bihar Municipal Election: नगर निकाय चुनाव में दिलचस्प मुकाबला, एक दूसरे के खिलाफ उतरे पति-पत्नी

मुख्य पार्षद के लिये पूनम कुमारी व उनके पति हेमंत रंजन कुमार के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर लोगों के बीच तरह तरह की चर्चा है। इसी बीच नामांकन कर बाहर निकलने तक पूनम देवी व हेमन्त रंजन किशोर अलग अलग अपने समर्थकों के साथ रहे और उनके समर्थक भी अलग अलग झुंड में थे। पति-पत्नी के एक ही पद मुख्य पार्षद के लिये चुनावी मैदान में आने से मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading