जीवित रहने का प्रमाणपत्र नहीं देने पर 50 हजार पेंशनरों के पेंशन बंद

मुजफ्फरपुर।  जीवित रहने का प्रमाणपत्र जमा नहीं करने के कारण समाज कल्याण विभाग ने 50 हजार से अधिक लोगों के पेंशन बंद कर दी है। विभाग द्वारा दिसंबर से ही जीवन प्रमाणीकरण कराया जा रहा है।

अभी तक बड़ी संख्या में पेंशनरों ने प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराया है। प्रतीकात्मक फोटोलाभुक पेंशन से वंचित न हों, इसके लिए बार-बार अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई। अभी भी मोहलत जारी है। इसके बाद भी जिले के 50 हजार पेंशनरों ने प्रमाणपत्र जमा नहीं किए हैं।

मालूम हो कि जिला प्रशासन ने शहर से लेकर गांव तक में कैंप लगाकर जीवन प्रमाणीकरण के लिए भौतिक सत्यापण कराया था। इसके बाद भी अभी तक बड़ी संख्या में पेंशनरों ने प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराया है।

इस पर विभाग को आशंका है कि इनमें से ज्यादातर पेंशनर या तो जीवित नहीं होंगे या फर्जी होंगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रमाणीकारण के बाद इनकी पेंशन शुरू कर दी जाएगी। ज्ञात हो कि जिले में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन, निशक्त पेंशन आदि के करीब चार लाख 87 हजार 692 पेंशनर हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading