चूहे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार, हैरान करने वाली वजह

उत्तराखंड : ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में हुए गैस रिसाव कांड में पुलिस को चूहे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। गैस का पता लगाने के लिए पुलिस ने मौके पर मरे एक चूहे को पोस्मार्टम के लिए बरेली की आईवीआरआई लैब में भेजा था। रिपोर्ट जल्द मंगाने के लिए पुलिस अब लैब को रिमाइंडर भेजने की तैयारी कर रही है।

चूहे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार, हैरान करने वाली वजह

30 अगस्त को आजादनगर के एक कबाड़ के गोदाम से जहरीली गैस का रिसाव हुआ था।

जिसकी चपेट में आकर करीब 40 लोग प्रभावित हुए थे। जिसमें कुछ पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल थे। पुलिस प्रशासन ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस को अंदेशा था कि क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ था।

जिसकी पुष्टि करने के लिए पुलिस ने घटनास्थल पर मृत मिले चूहे को पोस्टमार्टम के लिए बरेली लैब में भेजा था। अभी तक पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट के लिए लैब को रिमाइंडर भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.