बिजली का बकाया बिल मांगे जाने पर फौजी ने निकाली बं’दूक, देने लगा गं’दी-गं’दी गा’लियां

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बिजली बिल का बकाया मांगने पर फौजी ने बंदूक निकाल ली। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। ये मामला जिले के बनियाठेर क्षेत्र के देवरखेड़ा के अशोकनगर का है।

बिजली का बकाया बिल मांगे जाने पर फौजी ने निकाली बंदूक, देने लगा गंदी-गंदी गालियां

जहां 14 सितंबर को बिजली की वसूली के लिए संविदा बिजली कर्मचारियों की टीम पहुंची। जब वे वसूले के लिए फौजी के घर पहुंचे तो वह गाली-गलौज करते हुए राइफल तान दिया। इसके अलावा जान से मार देने की धमकी भी देने लगा। बिजली कर्मियों के मुताबिक फौजी उदय पाल पर 12 हजार रुपये का बिजली का बकाया था।

इस घटना के बाद बिजली कर्मचारियों ने इसकी शिकायत अपने अधिकारियों से की। वही अधिकारियों ने फौजी के खिलाफ बनियाठेर थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने  शुक्रवार की सुबह उदय पाल सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उदय पाल सिंह पर 332, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया। एसडीओ अजय शुक्ल ने बताया कि अशोक नगर के रहवे वाले फौजी ने बिजली कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की। बकाया मांगे जाने पर 315 बोर की लाइसेंसी बदूंक निकाल ली और डराने-धमकाने लगा। शिकायत मिलने पर मामले को संज्ञान में लेते हुए फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 बलिया में भी सामने आया था ऐसा मामला

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में भी एक ऐसा ही वाक्या देखने को मिला। बकाया बिल की वसूली करने पहुंचे जेई पर दुकानदार ने बंदूक तान दी। इसके बाद दुकानदार ने जान से मारने की भी धमकी दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.