21 सेकेंड में 45 चप्पलें… वायरल वीडियो में लड़की ने इस तरह उतारा शोहदे के सिर से इश्क का भूत

जालौन. यूपी के जालौन में एक युवक को युवती से छेड़खानी करना भारी पड़ गया. युवती ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शराब के नशे में धुत छेड़खानी करने वाले युवक को पकड़ लिया और उसके ऊपर 21 सेकंड में 45 चप्पलों की बरसात कर दी. युवती द्वारा चप्पलों से की जा रही पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Jalaun Viral Video: युवती ने शोहदे  से की पिटाई

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की. युवती द्वारा मारपीट किये जाने का वीडियो वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है. वायरल वीडियो कोंच कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले एक युवती बाजार जा रही थी, तभी शराब के नशे में धुत कोंच नगर के रहने वाले इदरीश ने युवती से अभद्रता कर दी. जिसके बाद युवती ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बुला लिया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उस युवक को पकड़ लिया और युवती ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी.

दोनों हाथों से बरसाए चप्पल
वायरल वीडियो 25 सेकंड का है, मगर 21 सेकंड में युवती ने दोनों हाथों से 47 बार चप्पलों से उस युवक की पिटाई की. इस पिटाई के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की.

इस मामले में कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही का कहना है कि वायरल वीडियो दो दिन पुराना है. उसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई थी, तत्काल कार्रवाई आरोपी के खिलाफ की गई. पुलिस ने युवक के खिलाफ 151 और 107/16 की कार्रवाई की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading