प्रेमिका के चक्कर में भाई बना ह’त्यारा, छे’ड़ने मात्र पर छोटे को दी खौ’फनाक मौ’त

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के मारकन इलाके के गोपीनाथपुर में दो दिन पहले एक स्कूल के निकट लाश मिलने से हड़कंप मच गया था, जब लाश की पहचान हुई तो ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई थी. दरअसल लाश किसी और की नहीं बल्कि उसकी गांव के एक युवक सुजीत राम की थी, जो 6 दिनों से गायब था. इसको लेकर परिजनों ने थाना में गांव के ही मो इदरीश के बेटे अरमान अंसारी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करवाया था.

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या कर दी गई

परिजनों का आरोप था कि अरमान उसे काम के बहाने सूरत ले गया था लेकिन काम के बदले पैसे नहीं देता था, इसी बात को लेकर सुजीत वापस आ गया और फिर अरमान भी वापस गांव आ गया, वहीं 10 सितंबर को दोनों में इसको लेकर बहस भी हुई, और अगले दिन यानी 11 सितंबर से सुजीत गायब हो गया. परिजनों ने दो दिन बाद थाने में अरमान के ऊपर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया. लेकिन इसी बीच 16 सितंबर को सुजीत की लाश गांव के ही एक स्कूल के निकट मिली.

सुजीत की लाश देखकर ऐसा लग रहा था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई हैं, उसके कई अंग काट दिए गए हैं. इसको लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया था. लेकिन अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ हैं. दरअसल पूरा मामला प्रेम प्रसंग का निकला और इस घटना को अंजाम मृतक के चचेरे भाई ने ही दिया है. पुलिस के मुताबिक मृतक सुजीत राम के चचेरे भाई संजय राम और गांव के ही मो इदरीश की बेटी नरगिस खातून का प्रेम प्रसंग चल रहा था. सुजीत बार-बार नरगिस को परेशान कर रहा था, ऐसे में नरगिस और संजय ने मिलकर इसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.

11 सितंबर की देर रात चाक़ू और टेबल की लकड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने गुप्त अनुसन्धान करके दोनों आरोपियों को पकड़ा फिर उनके निशानदेही पर शव बरामद किया. साथ ही घटना में प्रयोग किये गए चाकू और अन्य सामान भी बरामद किये गये. पुलिस ने आरोपी संजय राम और उसकी प्रेमिका नरगिस को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading