झाड़ियों में छिपाकर रखे गए थे मृ’त हाथी के बेशकीमती दांत, वनकर्मियों की टीम ने किया ब’रामद

झारखंड के रामगढ़ जिले के बसंतपुर क्षेत्र के जंगल से वनकर्मियों ने मृत हाथी के कटे हुए दांत बरामद कर लिए हैं. बता दें कि मृत हाथी के कटे दोनों दांतों की बरामदगी के लिए रामगढ़ डीएफओ ने दो टीमें गठित कीं थीं. इन्हीं वनकर्मियों ने रविवार को मांडू वन क्षेत्र के बसंतपुर के जंगल से हाथी दांत बरामद कर लिया. हाथी के कटे हुए दोनों दांतों को वहां से बरामद किया गया जहां मृत हाथी को दफन किया गया था. बताया जा रहा है कि दफनाई गई जगह से लगभग 300 मीटर की दूरी पर हाधी दांत झाड़ियों में मिले.

झारखंड में बसंतपुर के जंगलों में मृत हाथी के काटे गए दांत बरामद किए गए.

बता दें कि बसंतपुर के जंगल में 16 सितंबर को एक मृत नर हाथी मिला था. उसके दोनों दांत कटे हुए थे. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आसपास रहने वाले किसी ग्रामीण ने मौका देखकर हाथी के दोनों दांत आधे-आधे काट लिए थे. यह बात वन विभाग के अधिकारियों को पता चलते ही काटे गए दांतों को तलाशने का काम शुरू किया गया था.

गुप्त सूचना पर मिले सुराग

बताया जा रहा है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों पर दबाव बनाकर इस बारे में पूछताछ शुरू की. इसके बाद किसी ने गुप्त सूचना दी कि हाथी के कटे हुए दांत बसंतपुर जंगल की झाड़ियों में छुपा कर रखे गए हैं. इस सूचना के आधार पर बताई गई जगह पर तलाशी की गई तो हाथी के दांत वहीं मिले. वनकर्मियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाथी दांत की लाखों में कीमत बताई जा रही है. वन विभाग हाथी दांत काटने वाले लोगों की खोज में लगी हुई है. इस बाबत मामला भी दर्ज कर लिया गया है. रामगढ़ जिले में हाथी के दांत काटने का यह पहला मामला है.

दांत काटने वाले हैं स्थनीय लोग
रामगढ़ के वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज ने बताया कि हाथी दांत की बरामदगी के लिए दो टीमों का गठन किया गया था. हाथी दांत काटने में स्थानीय लोग और ग्रामीणों की ही संलिप्तता है. दबिश देने के बाद वांछित व्यक्ति ने हाथी दांत को जंगल के झाड़ियों में छुपा दिया था जिसे हमारी टीम ने बरामद कर लिया है. हाथी दांत काटने वालों की खोज की जा रही है. उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading