पंजाब, राजस्‍थान से जल्‍दी लौटेगा मानसून; बिहार के हिस्‍से में अभी बारिश के आसार

पटना। बारिश का मौसम लाने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून देश से लौटने का संकेत देने लगा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा से लौटना शुरू कर देगा। वहीं बिहार में अगले दो दिनों तक हल्की एवं मध्यम दर्जे की वर्षा जारी रहने की उम्मीद है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार एवं अजीत कुमार का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देश के उत्तरी एवं पश्चिमी भाग से लौटने का संकेत दे दिया है। मुख्य रूप से पंजाब, राजस्थान एवं हरियाणा से मानसून का लौटना शुरू हो जाएगा। बिहार में मानसून सितंबर के आखिर तक रह सकता है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवात बनने से बिहार के सीमावर्ती जिलों में वर्षा हो सकती है। वहीं मध्य बिहार में हल्की वर्षा हो सकती है।

पूर्वी बिहार में मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। हरनौत 30.4, मुजफ्फरपुर में 8.6, झाझा में 5.4, बगहा में 5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड किया गया।

राज्य में सर्वाधिक बारिश 37.7 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया। वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन भटिंडा, दिल्ली, बनारस, रांची, बालासोर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बिहार में मानसून की वर्षा 30 सितंबर तक होती रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading