नवादा में सं’दिग्ध परिस्थिति में युवक की मौ’त, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया ह’त्या का आ’रोप

नवादा:बिहार के नवादा में एक युवक ने सुसाइड कर लिया. जिले के अकबरपुर थाना इलाके के सुपौल गांव की घटना बताई जा रही है. जहां ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई. मृतक के परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने हत्या कर आत्महत्या की शक्ल देने के लिए गमछा का फंदा लगाकर टांग दिया. घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है. मृतक गौतम चौधरी पिता सोहन चौधरी गया जिले के वजीरगंज का निवासी था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है.

Thumbnail image

नवादा में ससुराल आए युवक ने किया सुसाइड

मिली जानकारी के अनुसार नवादा जिले के अकबरपुर थाना इलाके के सुपौल गांव में मिश्री चौधरी के घर युवक का ससुराल था. मृतक युवक के ससुर ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा के बाद दामाद ने आत्महत्या कर ली है.

घटना के बाद पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. अनुसंधान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह बात पता चल पाएगा कि युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है. वहीं घटना के बाद मृतक के रिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक का 3 साल का बच्चा है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.