समूह से लिया था कर्ज, जब रकम वसूलने गई जीविका दीदी तो कर दी पि’टाई

समस्तीपुरःबिहार के समस्तीपुर में एक जीविका दीदी की पिटाई का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. खबर के मुताबिक जीविका के समूह का कर्ज बकाया वसूल करने गई जीविका समूह प्रमुख को लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. जीविका प्रमुख महिला को सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. इस मामले में मुफस्सिल थाने में एक आवेदन दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आधारपुर गांव की घटना आधारपुर गांव की है.

Thumbnail image

जीविका समूह का बकाया मांगने पर की पिटाई

पुलिस ने बताया कि बंगरा थाना क्षेत्र की रहने वाली जीविका समूह की प्रमुख विनीता देवी सदस्य साथियों के साथ मुफस्सिल थाने के आधारपुर गांव की राजो देवी के घर बुधवार सुबह 40 हजार रुपए बकाया राशि वसूल करने पहुंची थी. राजो लंबे समय से उठाया गया कर्ज का सूद अथवा मूलधन राशि वापस नहीं कर रही थी.

इस दौरान समूह की महिलाओं को देख वह आपे से बाहर आ गई और अपने परिजनों के साथ मिलकर विनीता की पिटाई शुरू कर दी. इससे विनीता गंभीर रूप से जख्मी हो गई. पिटाई के दौरान उनके सहयोगी सदस्यों को चोट लगी. इस घटना के बाद विनीता के साथ गए समूह के सदस्यों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading