पटना. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की अचानक तबीयत खराब हो गई. तबीयत खराब होने के बाद उनको गुरुवार देर रात पटना स्थित आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं अब उनके बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए पटना से दिल्ली ले जाया जा रहा है. दिल्ली के एम्स में उनके इलाज की संभावना जताई जा रही है. उनके साथ डॉक्टरों की एक टीम भी दिल्ली साथ जा रही है.








