बिहार: जमीन पर बैठकर रात के 10 बजे वृद्ध महिला से सब्जी खरीदते दिखे सीएम के प्रधान सचिव

पटना. ऐसे तो देश में कई अधिकारी हैं जो बिना सुरक्षा गार्ड और बिना तामझाम के अपनी दहलीज से बाहर कदम तक नहीं रखते हैं. लेकिन, अपनी सादगी को लेकर चर्चा में रहने वाले वर्तमान में बिहार के सबसे पॉवरफुल आईएएस अधिकारी रात के दस बजे सड़क किनारे सब्जी खरीदते नजर आए. खास बात यह कि इनके साथ न तो कोई सुरक्षा गार्ड था और न ही गाड़ियों का काफिला. ये एक आम नागरिक की भांति ही पटना के राजेन्द्र नगर सब्जी मंडी में जमीन पर बैठकर सब्जी खरीदते नजर आए.

सीएम नीतीश कुमार के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ रात के 10 बजे सब्जी की खरीदते हुए.

हम बात कर रहे है बिहार के आईएएस अधिकारी डॉक्टर एस सिद्धार्थ की; जो वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव हैं. इसके अलावा एस सिद्धार्थ बिहार के वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव भी हैं और इन्हीं के ऊपर बिहार कैबिनेट के प्रधान सचिव की भी जिम्मेवारी है.

एस सिद्धार्थ बिहार के ऐसे आईएएस अधिकारी हैं जिनके एक बुलावे पर सैकड़ों गाड़ियों और मातहत काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की कतार लग जाए. लेकिन, इनकी सादगी ऐसी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तीन विभागीय मीटिंग करने और रात में नौ बजे तक ऑफिस का कामकाज खत्म कर दस बजे रात में सब्जी खरीदने निकल गए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading