बेगूसराय के लालू नगर में एक व्यक्ति की गोली मा’रकर ह’त्या

बिहार:बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने सोये अवस्था में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र के लालू नगर वार्ड नंबर 2 की है. मृतक व्यक्ति की पहचान लालू नगर वार्ड नंबर 2 के रहने वाले ललन महतो के रूप में की गई है.

Thumbnail image

सोये अवस्था में आपराधियों ने मारी गोली

स्थानीय लोगों ने बताया कि लल्लन महतो बीती रात खाना पीना खाकर दरवाजे पर अकेले सोया हुआ था. उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने ललन महतो को दो गोली मारकर हत्या कर दी. लोगों ने बताया की ललन महतो अपने घर पर अकेले रहते थे. आज सुबह जब लोग ललन महतो को जगाने आए तो देखा कि वे खून से लथपथ पड़ा हुआ है. लोगों ने बताया कि ललन महतो भले इंसान थे और किसी से इनकी कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी अपराधियों ने इनकी गोली मारकर हत्या कर दी.

शारदा सिन्हा के घर था दरबान

घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक सुनील कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के पहले ललन महतो लोक गायिका शारदा सिन्हा के यहां दरबान के रूप में काम किया करते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद वह लालू नगर में ही आकर रहने लगे तथा मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे. फिलहाल इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने लाखो थाना पुलिस को दी है.

घटनास्थल पर लाखो थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. लाखो थाना के एसआई विजय कुमार बताया कि बीती रात सोए अवस्था में ललन महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading