हैंड फुट माउथ के मिले दो मरीज, आपके बच्चों में ये लक्षण तो नहीं

मुजफ्फरपुर : शहर में हैंड फुट माउथ के दो नए मरीज मिले हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ डा. जेपी मंडल के क्लीनिक में दोनों मरीज मिले हैं। इनमें एक मिठनपुरा और दूसरा बेला का रहने वाला है। एक बच्चे की उम्र चार और दूसरे की उम्र पांच वर्ष है। डा. जेपी मंडल ने बताया कि दोनों मरीज के पैर, हाथ और मुंह में दाने निकल आए हैं। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।

बीमारी में बच्चे को भूख नहीं लगती और बुखार रहता है। प्रतीकात्मक फोटोबीमारी सात दिनों में ठीक हो जाती है। वायरल डिजीज है, लेकिन संक्रामक है। दोनों बच्चों को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। इस बीमारी में बच्चे को भूख नहीं लगती और बुखार रहता है।

बीमारी से बचने के लिए सफाई का ध्यान रखना चाहिए। लगातार हाथ धोते रहने चाहिए। हैंड फुट माउथ में एंटीबायोटिक नहीं दी जानी चाहिए। इससे पहले शहर में इस बीमारी के पांच मरीज मिल चुके हैं।

इसे हाथ-पैर-मुंह की बीमारी कहा जाता है। यह पांच साल तक के बच्चों में होने वाला वायरल संक्रमण है। इसमें बच्चे के मुंह में छाले होने लगते हैं। खाने-पीने में बच्चे को परेशानी होती है।

इसके अलावा हाथ और पैरों पर दाने निकल आते हैं। ये बीमारी आमतौर पर काक्ससैकी वायरस की वजह से होती है। इसमें बच्चे को हल्का बुखार भी आता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading