शाम के समय मौसम में होगा बदलाव, हो सकती है हल्की बारिश

मुजफ्फरपुर : मानसून अपने अंतिम चरण में है। इसके लौटने के संकेत मिलने लगे हैं। विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूप-छांव का खेल चलता रहेगा। इस दौरान पुरवा चलती रहेगी।

इस दौरान पुरवा चलती रहेगी । फाइल फोटोशाम के समय बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। यहां हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि उसके बाद सबकुछ सामान्य होने की उम्मीद है। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।

मौसम विज्ञानी ए. सत्तार के मुताबिक अगले चार दिनों तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। उत्तर बिहार के जिलो में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। तराई एवं मैदानी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। कुछ जगहों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी।

किसानों को सुझाव दिया कि पूर्वानुमानित अवधि में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना को देखते हुए कीटनाशी दवाओं का छिड़काव अभी न करें। आसमान साफ रहने पर ही छिड़काव करें। धान, मक्का, खरीफ प्याज, चारा एवं अन्य सब्जियों की फसलों में आवश्यकतानुसार नेत्रजन उर्वरक का व्यवहार करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading