मुजफ्फरपुर : शहर के तिलक मैदान रोड स्थित एक निजी होटल में इनरव्हील क्लब जागृति व इनरव्हील क्लब लिच्छवी की ओर से हर साल की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूनम ठाकुर, सुधा प्रसाद व ज्योत्सना राज मौजूद रही।
इस डांडिया कार्यक्रम में आकर्षक परिधानों में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया।
जिसमें महिलाओं ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की प्रेसिडेंट भावना स्वाति ने बताया कि इनरव्हील क्लब जागृति व इनरव्हील क्लब लिच्छवी के द्वारा नवरात्रि पर हर वर्ष की भांति डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि देवी मां से यही प्रार्थना करते है कि देवी मां की कृपा सबके ऊपर बनी रहे। प्रेसिडेंट भावना स्वाति ने बताया कि इस बार मां हाथी पर सवार होकर आ रही है, इसका शुभ संकेत यह है कि यह दुनिया में सुख, समृद्धि फैलाएंगी।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब लिच्छवी की प्रेसिडेंट प्रेरणानाथ, सचिव लवली साह, हेमा ठाकुर, पूनम चौधरी, स्नेहलता, माला सिंह, मीरा श्रीवास्तव, स्मृति बाला, कविता श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।





