‘जिस देश का गृहमंत्री जुमलेबाज हो, उसका भविष्य क्या होगा.. अब तो भाजपा मुक्त भारत ही एक मात्र विकल्प’

पटना: जदयू के राष्ट्रिय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने सवाल पूछा है कि अमित शाह बताएं कि पूर्णिया हवाई अड्डा कब बन गया. उन्होंने ये भी कहा कि कम से कम अब तो बिहार के लोगों को तो ठगना बंद कीजिए. आगे उन्होने लिखा है कि सोचिए जिस देश का गृहमंत्री ही जुमलेबाज हो, उस देश का भविष्य क्या होगा? अब तो भाजपा मुक्त देश ही एक मात्र विकल्प है.

Thumbnail image

अमित शाह पर ललन सिंह का तंज

ललन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “जुमलेबाज माननीय गृहमंत्री जी, पूर्णिया हवाई अड्डा कब बन गया, बताइए तो जरा ? कृपया हमारा ज्ञानवर्धन कीजिए. कम से कम अब तो बिहार के लोगों क़ो ठगना बंद कीजिए. सोचिए जिस देश का गृहमंत्री ही जुमलेबाज हो, उस देश का भविष्य क्या होगा? अब तो भाजपा मुक्त देश ही एक मात्र विकल्प है.”

बके साथ नीतीश कुमार ने किया धोखा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार के पूर्णिया में आयोजित एक जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर जमकर सियासी हमला बोला आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने सबके साथ धोखा किया. उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित समाजवादी को जॉर्ज फर्नांडीस के साथ धोखा दिया. जॉर्ज का स्वास्थ्य खराब होते ही उन्हें हटाकर समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए, उसके बाद लालू प्रसाद के साथ कपट किया. शरद यादव, जीतन राम मांझी और रामविलास पासवान को धोखा दिया. अमित शाह ने लालू यादव को सजग करते हुए कहा कि आप ध्यान रखिएगा, नीतीश कुमार कल आपको छोड़कर कांग्रेस की गोदी में बैठ जाएंगे.

अमित शाह का बिहार दौरा

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं जहां कल यानी शुक्रवार को उन्होंने पूर्णिया में विशाल रैली को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कई लोगों के साथ धोखा किया है. लालू यादव को भी उनसे बच कर रहना चाहिए. गृह मंत्री ने केन्द्र द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से भी लोगों को अवगत करया और कहा कि इसका लाभ आम लोगों को मिल रहा है. पूर्णिया में रैली के बाद बीजेपी कोर कमेटी की बैठक भी हुई. जहां सीमांचल में आगे की रणनीति पर चर्चा की गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.