साइकिल से देश भ्रमण पर निकले बेल्जियम के कपल, कहा- गंगा नदी देखकर अच्छा महसूस हुआ

पटनाः अगर आपके हौसले बुलंद हैं तो आप लक्ष्य को आसानी से पा सकते हैं, इसी कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं बेल्जियम के रहने वाले हैं दो साइकिलिस्ट, ये दोनों पति पत्नी हैं. बेल्जियम से नेपाल का सफर इन्होंने साइकिल से ही तय करने का निर्णय लिया और दोनों अपनी मंजिल की ओर निकल पड़े. रास्ते में कई तरह की परेशानियां भी आईं लेकिन इन्होंने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा. दिन रात  साइकिल से सफर  करते-करते बेल्जियम से दोनों पति पत्नी पटना पहुंचे, जहां से ये नेपाल के लिए रवाना होंगे.

Thumbnail image

पटना पहुंचे साइकिललिस्ट दंपती

दरअसल बेल्जियम के रहने वाले एक पति पत्नी ने मन में ठान लिया कि बेल्जियम से नेपाल का सफर उन लोगों को साइकिल से ही तय करना है. उसके बाद उन्होंने साइकिल पर ही अपना सारा सामान बांधा और निकल पड़े सफर पर. भारत के कई राज्यों में साइकिल से सफर करते हुए दोनों पटना पहुंचे और फिर पटना से जेपी सेतु के रास्ते नेपाल जा रहे हैं.

2021 में ही शुरू की थी यात्रा

बातचीत के दौरान पता चला कि यह दोनों बेल्जियम के रहने वाले हैं और पति पत्नी हैं. इन लोगों ने 2021 में ही साइकिल से बेल्जियम से भारत के रास्ते नेपाल जाने का तय किया और यात्रा निकल पड़े. भारत के चेन्नई, महाराष्ट्र , उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश, कर्नाटका के साथ कई राज्यों को साइकिल से ही पार करते हुए पटना पहुंचे और पटना से नेपाल के सफर पर निकल पड़े हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading