पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में दो लोगो की डूबने से मौत हो गई. दोनों मौत अलग-अलग थाना क्षेत्र की घटना है. पहली घटना पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र के बंसी तरौनी गांव की है. यहां दुर्गा मुनि नामक व्यक्ति की मौत नदी से पटवा निकालने के दौरान हो गई. वहां दूसरी घटना पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के इनामा गांव में घटी जहां पिंटू उरांव की मौत नदी में स्नान करने के दौरान हो गई.

आंख के सामने डूब गया भाई
दुर्गा मुनि के भाई विवेक मुनि ने बताया कि दोनों भाई घर से नदी में डाले हुए पटवा को निकालने के लिए गए हुए थे. पटवा निकालने के दौरान उनके भाई का पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया. भाई को अपनी आंखों के सामने डूबता देख विवेक मुनि अपने भाई की जान भी नहीं बचा पाया. घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है या घटना पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र के बंसी तरोणी गांव की है.

नहाने के दौरान गई युवक की जान
पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के इनामां गांव में पिंटू उरांव घर से स्नान करने के लिए गांव के बगल से गुजरने वाली नदी में गया था. स्नान करने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई. खेत में काम कर रहे गांव के लोगों ने पिंटू को डूबता देख उसके परिजन को घटना की जानकारी दी. परिवार वाले जब घटनास्थल पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी. पिंटू उरांव को नदी से बाहर निकाला गया. परिवार वाले उस उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा.





