किशनगंज :केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज किशनगंज में हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने आज सुबह किशनगंज स्थित बूढ़ी काली मंदिर में पूजा-अर्चना की. मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री नेपाल बॉर्डर पर स्थित एसएसबी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए, इस बीच अमित शाह सुरक्षा की परवाह किए बगैर अचानक अपनी गाड़ी से नीचे उतर कर दो समर्थकों से मिले जो उनके जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. यह नजारा देख सभी हैरान रह गए.
अमित शाह अपने समर्थकों से मिले
दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब काली मंदिर से पूरा करने के बाद वापस लौट रहे थे, सड़क के किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. लोगों के उत्साह को देख अमित शाह खुद को रोक नहीं पाए और सुरक्षा की परवाह किए बगैर नारेबाजी कर रहे लोगों के बीच पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और एसएसबी कैंप के लिए रवाना हो गए.






