नेपाल से श’राब पीकर मधुबनी में कर रहे थे हंगामा, जयनगर पुलिस ने छह लोगों को किया गि’रफ्तार

मधुबनी: बिहार के मधुबनी में नशे की हालत में छह लोग गिरफ्तार हुए हैं. जयनगर थाना क्षेत्र के बलधिया गांव से सभी को पकड़ा गया है. ये लोग शराब पीकर वहां हंगामा कर रहे थे. जांच में इनके शराब पीने की पुष्टि हो गई है.

Thumbnail image

नेपाल में पी थी शराब

जानकारी के अनुसार नेपाल से शराब का सेवन कर ये लोग मधुबनी के बलधिया क्षेत्र में जाकर हंगामा कर रहे थे. उसी दौरान गश्ती दल के बिपिन कुमार सिंह सहित पुलिस सशस्त्र बल ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. सभी को थाना लाया. जहां पूछताछ के बाद जयनगर अनुमंडलीय अस्प्ताल में टेस्ट करवाया गया. पुलिस के मुताबकि शराब पीने की पुष्टि हुई है. गिरफ्तार शराबियों की पहचान साधु कुमार पासवान, भगत मुखिया, दिनेश पासवान, सचिन पासवान, रंजय कुमार राम और नंदकिशोर कुमार के रूप में हुई है.

नशे ही हालत में छह लोग गिरफ्तार

जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि, ‘गिरफ्तार आरोपियों में बेला का साधु पासवान, बलुआटोल निवासी भगत मुखिया, बैतौन्हा निवासी रंजय कुमार राम और सचिन पासवान, राजनगर थाना क्षेत्र के गोड़ियारी निवासी राम कुमार राम, दरभंगा के केवटी जिबरा निवासी नंद किशोर गिरि और उसराही का अरोधन यादव शामिल है’. इधर, एसएसबी के अर्राहा बीओपी के जवान रमेश कुमार ने बाइक पर लदी 63.3 लीटर शराब जब्त की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.