मंगल पांडे ने कहा- नीतीश लालू दिखावे के लिए कर रहे हैं विपक्षी एकता की बात

पटनाः बिहार में मिशन 2024 की तैयारी शुरू है. अमित शाह के बिहार दौरे के बाद रविवार काे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता लालू प्रसाद ने हरियाणा में सम्मान रैली में हिस्सा लिया. यहां भाजपा विरोधी नेता एक मंच पर जुटे थे. मौका था चौधरी देवीलाल जयंती समारोह का. इसके बाद नीतीश और लालू प्रसाद ने सोनिया से मुलाकात की. साेनिया गांधी से मुलाकात के बाद लालू प्रसाद ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाना होगा. वहीं नीतीश कुमार ने कहा था कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में सभी विपक्षी दल एक ही पृष्ठ पर हैं. भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने लालू-नीतीश की इस कवायद पर तंज कसा.

Bihar: The Public Sought Health Minister Mangal Pandey's 'health',  Resigning By Running A Hash Tag On Twitter ANN | बिहार: जनता ने सुधारी  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की 'सेहत', ट्विटर पर हैश

गठबंधन की ताकत का आकलन जनता के बंधन पर होता है

मंगल पांडेय ने कहा कि कोई भी किसी से मिल सकता है. जिस रास्ते पर अभी बिहार की राजनीति नए दौर में चली है, उससे आगे चलने की कोशिश हो रही है. बिहार के बगल का प्रदेश में उत्तर प्रदेश और वहां पर भी इस प्रकार का प्रयास कुछ साल पहले हुआ था, ऐसा ही माहौल बनाने का कोशिश हुई थी. जो गठबंधन बनते हैं उस गठबंधन की ताकत का आकलन जनता के बंधन पर होता है. जन बंधन भारतीय जनता पार्टी की ओर रहेगा. यह काम उत्तर प्रदेश में भी उत्तर प्रदेश की जनता ने कर दिखाया था.

मरीज का जिंदगी कीमती होती है

मंगल पांडे ने पीएमसीएच में चल रहे जूनियर डॉक्टर के हड़ताल पर कहा कि डॉक्टरों को हड़ताल नहीं करनी चाहिए. हर एक मरीज का जिंदगी कीमती होती है, उसका ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने वर्तमान सरकार के कार्यकलाप पर भी कटाक्ष किया और कहा कि जूनियर डॉक्टर जो मांग कर रहे हैं कि उन्हें सुरक्षा चाहिए उस पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए.

जनता वोट से जवाब देगी

बिहार में जो नई सरकार बनी है वह किस तरह से कार्य कर रही है, जनता भी देख रही है. दिखावा करने से कुछ नहीं होगा. सच्चाई जो है वह जल्द ही सामने आएगी. सरकार का जो कार्यकलाप है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है. स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी को लेकर जो ढोंग ये लोग कर रहे हैं वो जनता जान चुकी है. दिखावे को जनता ज्यादा दिन तक बर्दाश्त नहीं करेगी. समय आने पर जनता ऐसी सरकार को अपने वोट से जवाब देगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading