नवरात्र पर राबड़ी आवास में हुई कलश स्थापना, तेजप्रताप ने मां राबड़ी देवी के साथ की पूजा

पटना:सोमवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गयी है. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर कलश स्थापना की गई है. तेज प्रताप यादव और उनकी मां राबड़ी देवी मां दुर्गा की आराधना में लीन नजर आ रहे हैं. किस तरह से राबड़ी आवास में दुर्गा पूजा हो रही है इसके बारे में जानकारी तेज प्रताप यादव ने दी है.

Thumbnail image

बिहार के विकास के लिए मां दुर्गा की पूजा’ 

राज्य के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप ने ट्वीट किया है. ट्विटर पर जारी किए गए फोटो में तेजप्रताप अपनी मां राबड़ी देवी के साथ पारंपरिक वस्त्र धारण करके पूजा करते हुए दिख रहे हैं. तेज प्रताप ने लिखा ”आप सभी देशवासियों सह बिहार वासियों को नवरात्रि महापर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं. मेरी मां (पूर्व और प्रथम महिला मुख्यमंत्री, बिहार) और मैंने बिहार के विकास के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की. जय माता दी.”

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.