मुजफ्फरपुर : जिले में डेंगू पांव पसार रहा है। इसके 11 मरीज मिले हैं। मरीज मिलने के साथ ही अ’लर्ट जारी कर दिया गया है। सभी पीएचसी में दो बेड रिजर्व रखने को कहा गया है। सदर अस्पताल व एसकेएमसीएचव में फिलहाल भर्ती करने की सुविधा है।
सिविल सर्जन डा.यूसी शर्मा ने बताया कि जहां मरीज मिल रहे, वहां पर फागिंग कराई जा रही है। अभी दो मरीज एक्टिव हैं। नौ की हालत पूरी तरह से नियंत्रित है। जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डा.सतीश कुमार ने बताया कि मीनापुर में एक, कुढ़नी में एक, पारू में एक, झपहां में एक मरीज तथा शहर के अलग-अलग इलाके में सात मरीज मिले हैं।
सदर अस्पताल में दो बेड सु’रक्षित रखा गया है। अभी ज’लजमाव के कारण डें’गू के मरीज मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के लिए बु’खार की दवा दी जाती है। यह दवा करीब-करीब सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है।
मेडिसिन विशेषज्ञ डा.एके दास ने बताया कि डें’गू वा’यरस जनित रोग है। जब यह पहले से सं’क्रमित किसी व्यक्ति को का’टता है तो वायरस मच्छर के शरीर में प्रवेश कर जाता है।




