मुजफ्फरपुर : सकरा प्रखंड के सरैया गांव में दुर्गा पूजा को लेकर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से सरैया दुर्गा स्थान से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस दौरान 501 कन्याओं ने कलश लेकर पूजा स्थल से भरतीपुर मार्ग होते हुए कदाने नदी से पहुंची। इस दौरान पूजा-अर्चना के पश्चात जलबोझी कर कलश यात्रा पूजा स्थल पहुंची।
कलश यात्रा के दौरान भक्तों ने मां दुर्गा के विभिन्न नामों के जयकारे लगाए। इससे पूरा वातावरण अध्यात्मिक हो गया।
इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर फूल बाबू, आनंद कुमार, राकेश सिंह, ललन सिंह, चिंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।






