पुरुषों की प्रताड़ना के खिलाफ मुजफ्फरपुर महिला विकास मंच चला रही अभियान

मुजफ्फरपुर : शहर के भगवानपुर स्थित यादव नगर कार्यालय में महिला विकास मंच के सदस्यों ने केक काटकर आठवां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

वहीं मंच के सदस्यों ने राष्ट्रीय व प्रदेश टीम से पूरे भारत में महिला विकास मंच का विस्तार करने पर जोर दिया ताकि अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ जा सके।

महिला विकास मंच की जिलाध्यक्ष सोना सरिता ने बताया कि दरअसल महिलाओं के विकास के लिए हर तरह के रोजगार उपलब्ध करा रहे है। रोजगार के लिए लोन दिलवाने के अलावा पुरुषों व महिलाओं दोनों के प्रताड़ना के खिलाफ मंच की ओर से काम किया जा रहा है।

साथ ही महिला विकास मंच कार्यालय द्वारा नंबर भी जारी किया गया है। जिस पर प्रताड़ना के खिलाफ पीड़ित संपर्क कर सकता है।

उन्हें हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। वहीं जिला संयोजक कुणाल राजपूत ने बताया कि आज महिला विकास मंच का आठवां सालगिरह मनाया जा रहा है। संस्था महिला और पुरूषों पर अत्याचार व घरेलू हिंसा के खिलाफ महिला विकास मंच की टीम काम कर रही है।

जब मंच की स्थापना हुई थी उस समय महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ काम करना शुरू किया था, लेकिन जब कार्य करना शुरू किया तो पता चला कि महिलाओं से ज्यादा पुरुष प्रताड़ित है।

इसके बाद महिलाओं और पुरुषों के लिए संस्था ने काम करना शुरू किया। अब तक मुजफ्फरपुर में लगभग 100 से ज्यादा अधिक केस डील किया गया है।

इस अवसर डॉ.आदित्य, प्रो.कमल राजगीर, जयश्री राय, मनीष, अमित, राजू, कृति, रंजन, शिशिर दास, डॉली कुमारी, जितेंद्र, सुजीत, प्रियंका, प्रिया, कृष्णनंद, मीना, सपना सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading