मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर में बेटे के प्रेम प्रसंग में पिता को जान गंवानी पड़ी. दबंगों ने बाप की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. मृतक के सिर, गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर काटने के गहरे जख्म जिले. हत्या की ये घटना जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के बंकुल गांव की है. मंगलवार की देर रात धारदार हथियार से काटकर अधेड़ व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई. उसके सिर के पिछले हिस्से, गर्दन, पैर, हाथ और शरीर पर दर्जनों जगहों पर काटने के गहरे जख्म थे.

मृतक की पहचान लालमोहन राय (50) के रूप में हुई है. घटना उनके दरवाजे पर घटी जब वो सोए हुए थे. इसी दौरान पड़ोस के आठ से दस लोगों ने एकजुट होकर उन्हें निर्मम तरीके से काटकर उन्हे गंभीर रूप से घायल कर दिया. जब उनकी पत्नी रानी देवी और बेटा गरीबनाथ समेत अन्य लोग शोर मचाने हुए घर से निकले और आरोपियों को पकड़कर हटाने लगे लेकिन, तब तक दर्जनों वार वो लोग कर चुके थे. इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले. गंभीर हालत ने उन्हें लेकर परिजन हॉस्पिटल जाने को निकले लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की. मृतक की पत्नी रानी देवी ने पुलिस को बताया की मरने से पहले उनके पति ने सभी आरोपियों के नाम बताए हैं जिसमें पड़ोस का दीपक, विजय, प्रदीप और शशि समेत अन्य शामिल हैं. इन सब ने मिलकर उनकी निर्मम हत्या कर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताये जा रहें हैं.

बताया जा रहा है कि मृतक का बेटा आरोपी की बेटी से प्रेम करता था. दो साल पूर्व उसे लेकर वो भाग गया था, तब से उसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद चल रहा था और हत्या की इस घटना को उसी का प्रतिशोध माना जा रहा है.





