मोदी सरकार की त्योहारों पर सौगात, केंद्रीय कर्मचारियों का DA चार फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली :त्योहारों से पहले नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़े उपहार का ऐलान किया है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें महंगाई भत्ता में वृद्धि का फैसला किया है. वहीं, मुफ्त अनाज योजना का कार्यकाल भी बढ़ाया गया है.

Parenting tips parents should Say no to giving money to children know when  required most - पैसा और रिश्ते: जब पैसे की बात आए तो माता-पिता बच्चों को  कहें ना, जानें कब

जानकारी के मुताबिक, मोदी सरकार ने डीए में चार फीसदी की वृद्धि की है और इसे 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया गया है. ये बढ़ोतरी जुलाई से लेकर दिसंबर 2022 के लिए मान्य होगा. कर्मचारियों और पेंशनर्स को 38 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ते और राहत का लाभ मिलेगा. ये बढ़ोतरी सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत स्वीकृत फार्मूले पर आधारित है.

बता दें कि अभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 34 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. लेकिन, कमरतोड़ महंगाई के मद्देनजर सरकार ने इसे चार प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया है. केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर के वेतन के साथ में नए डीए का पूरा पेमेंट किया जाएगा. अक्टूबर के महीने में कर्मचारियों को उनका पिछले तीन महीने का सारा एरियर भी दिया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading