बिहार: बाइक रोककर गुटखा खरीदा, फिर व्यवसायी की गो’ली मा’रकर की ह’त्या

मधुबनी. बाइक सवार दो युवक दुकान पर रूके, रजनीगंधा की पुड़िया खरीदी फिर बगैर कुछ बोले दुकानदार को गोली मार दी. गोली लगने से जख्मी शख्स ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. ये सनसनीखेज घटना मधुबनी जिले के भैरव स्थान थाना क्षेत्र स्थित ईमादपट्टी गांव की है जहां बुधवार की सुबह ये वारदात हुई.

बिहार के मधुबनी में हुई हत्या की घटना के बाद मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस

बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक को गोली मार दी. घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है. फिलहाल घटना की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. मृतक युवक की पहचान ईमादपट्टी गांव निवासी रामसौगारत साह के 22 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार साह के रूप में हुई है.

परिजनों का कहना है कि ईमादपट्टी गांव में ही रामसौगारत साह की कपड़े और किराने की दुकान है. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह रामसौगारत साह का 22 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार अपने किराने की दुकान पर बैठा था. इसी दौरान बाइक से आए दो अज्ञात लोगों ने कृष्ण कुमार से रजनीगंधा का पुड़िया खरीदा और बगैर कुछ बोले बहुत ही करीब से गोली मारकर भाग निकले.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है. झंझारपुर एसडीपीओ आशीष आनंद का कहना है कि फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की दबिश लगातार जारी है. जल्द ही सभी आरोपी कानून की गिरफ्त होंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading