दरभंगा। देश में आ’तंकी व हिंसक गतिविधियाें में शामिल पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) पर प्र’तिबंध लगने के बाद खुफिया विभाग ने मिथिलांचल और सीमांचल के लिए विशेष रूप से अ’लर्ट जारी किया है। बताया जाता है कि नवरात्रा के मौके पर पीएफआइ पर प्र’तिबंध लगने से हा’ई अ’लर्ट जारी किया गया है।
इसे देखते हुए दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिले पर विशेष नजर रखी जा रही है। दरभंगा पुलिस ने अ’चानक बाजार, सार्वजनिक क्षेत्र, पूजा पं’डालों की सु’रक्षा बढ़ा दी है। मंगलवार की देर रात से ही शहरी क्षेत्र में पुलिस गश्त को ते’ज कर दिया गया है।
स्वयं सदर एसडीपीओ अमित कुमार सं’दिग्धों की त’लाश में पूरी रात ग’श्त करते नजर आए। सभी थाने की पुलिस को सं’दिग्धों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। अचानक से पुलिस में च’हल-कदमी बढ़ने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
पुलिस अधिकारी भी खुलकर कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं। बस इतना कहा जा रहा है कि पूजा को देखते हुए सु’रक्षा बढ़ाई गई है। लेकिन, अंदर खाने की बात कुछ और है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
उधर, मंगलवार से एटीएस की टीम दरभंगा में कैंप कर रही है। सा’इबर सेल की मदद से इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की खोज जा रही है। विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के एक युवक से एटीएस की टीम पूछताछ की है। हालांकि, उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करने का वादा किया है। इसके बाद मोहल्ला के लोगों और स्वजनों के आग्रह पर तत्काल उसे छोड़ दिया गया। लेकिन, अन्य की खोज जारी है। बता दें कि संगठन पर प्रतिबंध लगने से एक दिन पहले ही शहर के विभिन्न जगहों से पीएफआइ और एसडीपीआइ के होर्डिंग-बैनर को हटा दिया गया था।
बताया जाता है कि पूर्णिया में छापेमारी के बाद देश के विभिन्न राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी चलने के बाद पीएफआइ के कार्यकर्ता और समर्थकों में बेचैनी छा गई। इसके बाद अचानक से होर्डिंग-बैनर को हटा दिया गया।

