फ’र्जीवाड़े से बहाल 20 से अधिक सरकारी शिक्षकों पर गिरेगी गाज, होंगे ब’र्खास्त

गया: बिहार में फर्जी शिक्षक की कमी नहीं है. गया में फर्जीवाड़े से बहाल शिक्षकों की संख्या काफी है. पहले भी कई ऐसे शिक्षकों पर गाज गिरी है, जो फर्जी सर्टिफिकेट से बहाल हुए थे. अब ऐसे चिन्हित 20 से अधिक शिक्षकों पर फिर गाज गिरनी तय है. गया जिले में प्राथमिक विद्यालयों में पदस्थापित रहे 20 से अधिक शिक्षकों को बर्खास्त किया जाना है. इसके लिए संबंधित प्रखंडों के बीईओ ने कार्रवाई के लिए डीईओ गया को अनुशंसा की है. इन शिक्षकों का सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया था.

Thumbnail image

नियोजन इकाइयों को जारी किए गए निर्देश 

गया जिले के वजीरगंज और डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में फर्जीवाड़े पर बहाल 20 से अधिक सरकारी शिक्षकों को चिन्हित किया गया है. इन शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए नियोजन इकाइयों को निर्देशित किया जा चुका है. इसमें डुमरिया प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में पोस्टेड 19 शिक्षक शामिल हैं. वही वजीरगंज प्रखंड में तीन शिक्षकों पर बर्खास्तगी की गाज गिरेगी.

2013-14 में हुए थे बहाल 

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2013-14 में इनकी बहाली हुई थी. वहीं फर्जीवाड़े के संबंध में प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद इनका वेतन संबंधित प्रखंडों के बीईओ की जांंच रिपोर्ट पर 2018 से बंद कर दिया गया है. अब इन पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी. डीईओ गया ने ऐसे शिक्षकों की बर्खास्तगी के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं.

इन शिक्षकों पर होगी कार्रवाई 

शिक्षा विभाग के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, फर्जी सर्टिफिकेट पर बहाल गया जिले के डुमरिया प्रखंड के डेढ़ दर्जन और वजीरगंज प्रखंड के कुछ शिक्षकों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत जिन विद्यालयों के शिक्षकों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है, उसमें प्राथमिक विद्यालय बिहिआईन के शिक्षक संतोष कुमार, प्राथमिक विद्यालय मंझौली के सुनील कुमार और कंचन शर्मा हैं. इसी प्रकार डुमरिया प्रखंड अंतर्गत जिन विद्यालयों के शिक्षकों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई होनी है, उसमें सत्येंद्र कुमार प्रा.वि. हरियो बारा, संजय कुमार प्रा.वि. बागपुर, सतीश कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार प्रकाश प्रा.वि. नयकीडीह, निर्मल कुमार प्राथमिक विद्यालय नोनीसोत, प्रा.वि. रजबलिया की नीरू कुमारी, प्रा.वि. करमा के जवाहर प्रसाद, रूबी कुमारी, नीतू कुमारी प्रा.वि. महुड़ी, यास्मीन खातून कन्या प्रा.वि. पनकरा, बेबी कुमारी प्रा.वि. तारचुआं, मो. नसीरूद्दीन प्रा.वि. चौरीटांड़, जितेंद्र कुमार प्रा.वि. बुढ़ा-बुढ़ी, राजीव रंजन व संजय कुमार प्रा.वि. चटकपुर, संजय प्रसाद उर्दू प्रा.वि. सलैया, दुर्गा प्रसाद प्रा.वि. रक्षेया एचटी, प्रा. वि अनवरल सलैया के उपेंद्र कुमार शामिल हैं. इनके विरूद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई की अनुशंसा की जा चुकी है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading