नवादा में हा’दसा: जमालपुर सुपर फास्ट ट्रेन की च’पेट में आया मजदूर

नवादा:बिहार के नवादा में ट्रेन की चपेट में आने सेमजदूर की मौत हो गई है. हादसा रेलवे गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से हुआ. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया.

Thumbnail image

युवक की हुई पहचान

मृतक युवक की पहचान डोभरा मुहल्ला निवासी शंकर सिंह के पुत्र प्रेम सागर के रूप में की गई है. युवक मजदूरी कर के घर लौट रहा था तभी जमालपुर सुपर फास्ट ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.


युवक ने कान में लगाया था हेडफोन

बता दें कि घटना के समय युवक कान में हेडफोन लगाकर गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक पर चल रहा था, इसी दौरान गया की ओर से ट्रेन आ गई, ट्रेन हॉर्न बजाती रही, लेकिन युवक को कुछ सुनाई नहीं दे रहा था और वह आगे की ओर बढ़ा जा रहा था, जिससे वो ट्रेन की चपेट में आ गया.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.