नवादा में पुलिस टीम पर बालू मा’फियाओं का ह’मला, 3 पुलिसकर्मी घा’यल

नवादा: बिहार के नवादा जिले  में पुलिस पर हमले की घटनाएं थम नहीं रही है. बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला किया है. हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. मामला नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र का है. जहां गश्ती के दौरान पुलिस ने अवैध बालू लोड ट्रैक्टर का पीछा कर उसे रुकने का इशारा किया. इस दौरान बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस घटना में पुलिस की गाड़ी छतिग्रस्त हो गई. उसमें सवार तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए. जिन्हे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं घटना के बाद पुलिस अवैध बालू खनन को लेकर छापेमारी तेज कर दी है.

Thumbnail image

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading